1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 11वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में ट्राइडेंट की रिंकी यादव की स्वर्णिम उपलब्धि

11वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में ट्राइडेंट की रिंकी यादव की स्वर्णिम उपलब्धि

नेपाल के पोखरा में आयोजित 11वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम की कप्तान रिंकी यादव ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया।

By: BS Yadav 
Updated:
11वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में ट्राइडेंट की रिंकी यादव की स्वर्णिम उपलब्धि

बुधनी। नेपाल के पोखरा में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 11वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की कप्तानी कर रहीं ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी में कार्यरत रिंकी यादव ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और देश को गौरवान्वित किया।

रिंकी यादव के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले जनवरी 2026 में आयोजित 10वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में भी रिंकी भारतीय टीम का हिस्सा थीं और उस प्रतियोगिता में भी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

लगातार दो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना रिंकी की मेहनत, अनुशासन और कबड्डी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ रिंकी ट्राइडेंट ग्रुप में अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां भी पूरी कर रही हैं।

अपनी उपलब्धि पर रिंकी यादव ने कहा कि 11वीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने को अपने खेल करियर की विशेष उपलब्धि बताया। रिंकी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, टीम साथियों और ट्राइडेंट ग्रुप के सहयोग को दिया।

उन्होंने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के प्रति भी आभार जताया। रिंकी के अनुसार, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने वाली सोच ने उन्हें अपने लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।

कन्हैया नाथ की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...