1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 'सुक्खू' सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। जयराम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के गृह पंचायत में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। गुस्साई जनता ने उप मुख्यंमत्री के घर से तालाबंदी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेयजल से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

शिमला। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ और उप मुख्यमत्री मुकेश अग्निहोत्री पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के गृह पंचायत में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। गुस्साई जनता ने उप मुख्यंमत्री के घर से तालाबंदी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेयजल से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

स्कूलों से शिक्षक न होना शर्म की बात

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है जिसके चलते स्कूलों में तालाबंदी हो रही है। स्कूल में शिक्षकों की राह देखते-देखते बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। लेकिन सुक्खू सरकार को कोई फ़र्क़ ही नहीं पड़ रहा है। जयराम ने कहा कि जो लोग बड़े डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की बात कर रहे थे, वे पहले से संचालित स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षकों को न भेज पाना शर्म की बात है।

मंत्री बेलगाम, विभागों पर नहीं काबूः जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या इसी व्यवस्था परिवर्तन का दावा करके कांग्रेस सत्ता में आई थी? जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की हालत यह है कि मुख्यमंत्री का मंत्रियों पर काबू नहीं है तो वहीं मंत्रियों का अपने ही विभाग पर नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों की जुबान भी बेकाबू है। मंत्री देश को बांटने वाली भाषा बोल रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान दे रहे हैं।

बिना मुखिया पुलिस दिशाहीन

राज्य की पुलिस बिना मुखिया के दिशाहीन है। सड़कों पर खुलेआम खून-खराबा चल रहा है। सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राज्य की जनता परेशान है, पुलिस पीड़ित लोगों का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारी राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि बेलगाम सरकार की इस कारगुजारियों के चलते लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए अब यह तालाबंदी लगातार चलती रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...