1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: भोपाल में पीएम मोदी कर चुके रोड शो, कांग्रेस अभी स्थानीय नेताओं के ही भरोसे

Loksabha Election: भोपाल में पीएम मोदी कर चुके रोड शो, कांग्रेस अभी स्थानीय नेताओं के ही भरोसे

भोपाल की संसदीय जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। 24 अप्रैल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इधर कांग्रेस की बात करें तो अब तक एक भी स्टारक प्रचारक मैदान में नहीं दिखा है। न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई सभा व रोड शो हुआ है और न ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

वर्ष-1984 में कांग्रेस के केएल प्रधान ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। 1989 से 2019 तक भाजपा जीत रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रिकार्ड तोड़ मतों से हराया था। कांग्रेस जीत के लिए तरस रही है।

वर्ष-2024 के महासंग्राम में भी अब तक भाजपा कांग्रेस को चुनाव प्रबंधन व प्रचार में पछाड़ती हुई दिख रही है। 24 अप्रैल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मालवीय नगर तिराहे से नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक सवा किलोमीटर के रोड शो में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लोगों की भीड़ रही और चारों तरफ अब की बार 400 पार के नारे सुनाई दिए। इधर कांग्रेस की बात करें तो अब तक एक भी स्टारक प्रचारक मैदान में नहीं दिखा है।

कांग्रेस के स्टारकों की कोई बड़ी सभा नहीं हुई

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव स्थानीय नेताओं के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं। न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई सभा व रोड शो हुआ है और न ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं। इतना नहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिल्लकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के स्टारकों की कोई बड़ी सभा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वो वहां व्यस्त हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ के साथ मैदान में डटे होने से भोपाल में बड़ी सभा नहीं कर सके हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी दो बार अरुण श्रीवास्तव के साथ दिखे हैं। एक बार उन्होंने न्यू मार्केट में जाकर श्रीवास्तव के साथ चुनाव लड़ने का चंदा मांगा था। वहीं अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में बैठक करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर काम करने के लिए कह चुके हैं।

भाजपा के मंत्री-विधायक जुटे, कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी तक गायब

लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता व संगठन काम क रहा है। भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्र और एक सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार-प्रसार कांग्रेस की अपेक्षा जोर-शोर से चल रहा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगनवानदास सबनानी, विष्णु खत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं। शहर की हुजूर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा, उत्तर, बैरसिया, मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता आलोक शर्मा के समर्थन में काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी व बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को घर-घर जाकर मतदाताओं को बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े पीसी शर्मा, नरेला से मनोज शुक्ला के अलावा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे रवींद्र साहू झूमरवाला, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी मैदान में नहीं दिख रहे हैं। बैरसिया से विधानसभा चुनाव लड़ी जयश्री हरिकरण भी नजर नहीं आ रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इन नेताओं के अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में प्रचार-प्रसार करते हुए फोटो व वीडियो नहीं दिख रहे हैं।

वर्ष : 2019 की चुनाव की स्थिति

कांग्रेस : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़े

वोट मिले : 501660

भाजपा : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

वोट मिले : 866482

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...