1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics: धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास, अतनु ने किया निराश

Tokyo Olympics: धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास, अतनु ने किया निराश

अभी तक हुए ओलंपिक मैचों में भारत ने सिर्फ एक पदक का हासिल किया है, जिसके साथ वो 51 वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर ये कहा जा सकता है कि जल्द ही भारत के पदकों में और इजाफा होगा। दरअसल डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया।

By: Amit ranjan 
Updated:
Tokyo Olympics: धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास, अतनु ने किया निराश

नई दिल्ली : अभी तक हुए ओलंपिक मैचों में भारत ने सिर्फ एक पदक का हासिल किया है, जिसके साथ वो 51 वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर ये कहा जा सकता है कि जल्द ही भारत के पदकों में और इजाफा होगा। दरअसल डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया। कमलप्रीत कौर भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली है। इतना ही नहीं कमलप्रीत कौर अब मेडल की तगड़ी दावेदार बनकर उभरी हैं।

वहीं ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर ने अपने दूसरे प्रयास 63.97 मीटर का स्कोर हासिल किया है। पहले प्रयास में कमलप्रीत कौर 60.25 मीटर का स्कोर हासिल करने में कामयाब रही थी। दोनों ग्रुप में कमलप्रीत कौर अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं।

 

आपको बता दें कि भारत ने तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) में अभी तक एक पदक अपने नाम किया है। 24 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक पक्का कर लिया है। शनिवार को चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur ) ने धमाकेदार प्रदर्शन कर फाइनल के लिए स्वत: क्वालीफाई किया वहीं अनुभवी सीमा पूनिया ने निराश किया। सीमा फाइनल में पहुंचने में असफल रहीं।

भारत की महिला डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर ने महिलाओं की चक्काफेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कमलप्रीत कौर ने आखिरी प्रयास में 64.00 मीटर की दूरी का थ्रो किया। दूसरी ओर अनुभवी सीमा पूनिया बाहर हो गईं। कमलप्रीत कौर ने अपने दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर की दूरी का थ्रो किया।

कमलप्रीत कौर ने सोमवार को होने वाले फाइनल के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। वह भारत की पहली महिला डिस्कस थ्रोअर हैं जिन्होंने 65 मीटर से ऊपर थ्रो किया है। उन्होंने फेडरेशन कप में ऐसा किया था। उन्होंने इंडियन ग्रां प्री4 में 66.59 मीटर थ्रो फेंककर अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया था

द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता वीरेंद्र पूनिया को कमलप्रीत से काफी उम्मीदें रही हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘अगर कमलप्रीत तोक्यो में उस प्रदर्शन को दोहरा देती हैं जो उन्होंने भारत में किया यानी 66.59 मीटर तक फेंक लेती हैं तो वह पक्का मेडल लेकर आएंगी। वह लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करती रही हैं। पहले उन्होंने 65.09 मीटर थ्रो फेंककर रेकॉर्ड बनाया और फिर जून में 66.59 मीटर फेंककर उसे बेहतर किया। यह अच्छे संकेत हैं।

 

भारतीय मुक्केबाज पंघाल हुए बाहर

वहीं भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हारकर तोक्यो ओलिंपिक से बाहर हो गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलिंपिक है और उन्हें पहले दौर में बाई मिला था।

पहले ही दौर से कोलंबियाई मुक्केबाज ने पंघाल पर दबाव बना दिया लेकिन पंघाल ने वापसी करके पहले तीन मिनट में 4-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद मार्तिनेज की रफ्तार का वह सामना नहीं कर सके। दूसरे दौर में उन्होंने पंघाल पर जबर्दस्त प्रहार किया, जिसका भारतीय मुक्केबाज जवाब नहीं दे सके। यह सिलसिला आखिरी तीन मिनट में भी जारी रहा और पंघाल सिर्फ बचाव करते रहे। एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाले पंघाल ने एशियाई खेलों में तीन बार पदक जीता है।

तीरंदाज अतानु तोक्यो ओलिंपिक से बाहर

भारतीय तीरंदाज अतानु दास की शनिवार को तोक्यो ओलिंपिक में चुनौती खत्म हो गई। अतानु को पुरुषों के व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार जापान के तीरंदाज ताकाहारू फुरुकावा ने 6-4 से पराजित किया।

पहले सेट में अतानु 25-27 के स्कोर के साथ पिछड़ गए। स्कोर 0-2 हो गया था। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ी 28-28 से बराबर रहे। दोनों क एक-एक अंक मिला। स्कोर 1-3 हो गया था। अतानु ने तीसरा सेट 28-27 से जीतते हुए 3-3 की बराबरी कर ली। चौथा सेट भी 28-28 से बराबर रहा। स्कोर अब 4-4 चुका था। पांचवें सेट में अतानु 26-27 से पीछे रह गए और जापानी खिलाड़ी ने इस सेट से दो अंक लेकर 6-4 से मुकाबला जीत लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...