नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक सेमिफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिससे भारतीय टीम का फाइनल में खेलने का सपना टूट गया। भारतीय टीम ने मैच में अच्छी शुरुआत कर बढ़त बना ली थी, लेकिन उसके बाद अर्जेंटीना की टीम ने अच्छी वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारत का अब कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से सामना होगा। पिछले दिनों भारतीय पुरुष हॉकी को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब कांस्य पदक के लिए शुक्रवार को भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा।
भारत को दूसरे ही मिनट में गुरजीत कौर ने बढत दिलाई थी लेकिन दूसरे क्वार्टर में अर्जेटीना ने वापसी की और कप्तान मारिया नोएल बारिओनुएवो ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में स्कोर बराबर रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में फिर मारिया ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में जहां अर्जेटीना ने बढ़त बनाए रखने की कोशिश की तो वहीं भारतीय टीम ने आगे निकलने की तमाम कोशिश की। निर्धारित समय तक भारतीय टीम अन्य गोल नहीं कर सकी और उसका फाइनल में जाने का सपना टूट गया।
It’s time to script yet another chapter in the saga. 😍
Let’s go, India! 💙
🇦🇷 0:0 🇮🇳https://t.co/gJN4bq6gja#ARGvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #Cheer4India #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/zyepBCJCc4
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2021
पीएम मोदी ने ट्वीट कर टीम की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुकाबले के बाद ट्वीट कर टीम के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, “एक चीज जिसे हम टोक्यो ओलंपिक में याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया. टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
One of the things we will remember #Tokyo2020 for is the stupendous performance by our Hockey teams.
Today and through the Games, our Women’s Hockey team played with grit and showcased great skill. Proud of the team. Best of luck for the game ahead and for future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2021
कांस्य के लिए ग्रेट ब्रिटेन से खेलेगी मैच
भारतीय महिला टीम भले ही फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उसके पास कांस्य पदक जीतने का मौका अभी शेष है। कांस्य पदक के लिए उसका सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा जिसे एक अन्य सेमीफाइनल मैच में नीदरलैंड से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अर्जेटीना का स्वर्ण पदक मुकाबले में सामना नीदरलैंड से होगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक का सफर पूरा करेगी।