बारिश किसे पसंद नहीं है। देश भर में बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में लोगों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव होता है लेकिन कभी -2 यही बारिश बीमारी का कारण भी बनती है।
जी हां, इस मौसम में इन्फेक्शन के साथ-साथ बुखार खांसी, डेंगू जैसी बीमारी आम है और ऐसे में अपने आप को इन बीमारियों से बचाकर रखना बेहद जरुरी हो जाता है।
बारिश के मौसम में हल्का खाना खाने की सलाह डॉक्टर्स देते है वहीं सीजनल फल के सेवन से हेल्थ ठीक रहती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ़ूड के बारे में बताने वाले है जिनका सेवन करने से आप इस मौसम में बीमारी से बच सकते है।
इस मौसम में रोज़ सेव का सेवन करना चाहिए। आपको बता दे, सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन को अच्छा रखते है और आपकी किडनी को भी दुरुस्त रखते है। इसलिए कहते है की रोज़ एक सेव जरूर खाना चाहिए।
इसके बाद सबसे जरुरी फल है अनार, दरअसल अनार में खून को शुद्ध करने की शक्ति होती है जिससे लाल रक्त कोशिका तेजी से बढ़ती है।
यही कोशिकाएं वायरस से लड़ती है। अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी प्रचुर मात्रा में होते है जिससे आप बीमार नहीं होते है।
इसी के साथ नींबू का सेवन इस मौसम में हर बीमारी का रामबाण इलाज़ है। दरअसल शरीर में विटामिन सी की कमी रोज़ एक नींबू से पूरी की जा सकती है।
इसलिए कोशिश करे की इस मौसम में तो कम से कम रोज़ एक नींबू का सेवन करें क्योंकि यह इम्युनिटी भी बढ़ाता है।