1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए

होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए

योगी सरकार जहां अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। तो वहीं, उन्नाव जनपद में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर भी होली के त्योहार पर किसी प्रकार भी हुड़दंग और अपराध न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने सभी थाना प्रभारियों सहित चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार पर सतर्क रहने के दिए आदेश।

सूर्य ढलते ही पुलिस अधीक्षक खुद क्षेत्र में पैदल गस्त करके अपराधियों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे है। होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर रही पैदल गश्त। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली गंगा घाट में की गई पीस कमेटी की बैठक।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने समस्त थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने- थाना और चौकी क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने के दिए आदेश। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, हम हर सम्भव होली पर्व को शान्ति पूर्वक सफल बनाने का प्रयास कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...