रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई-दिल्ली: एंड्रॉयड और आईफोन इन दोनों की लड़ाई स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा रहती है। एंड्रॉइड जो कि पॉकेट फ्रेंडली है तो वहीं आईफोन लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि हर अमीर आदमी की पसंद सिर्फ आईफोन ही होती है। लेकिन हैरान करने वाले बात तो तब होती है जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स को भी एंड्रॉयड चलाते देखा जाता है।
जी हां माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तित्वों में शुमार बिल गेट्स जिनके लिए एप्पल आईफोन लेना एक चॉकलेट लेने बराबर है लेकिन वो भी आईफोन की जगह एंड्रॉयड स्मार्टफोन चलाते है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि एंड्रॉयड ईकोसिस्टम में माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर प्री-इंस्टॉल रहते हैं। यानि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर पहले से फोन के अंदर इंस्टॉल कर के मिलते है जिससे इसको यूज करने में आसानी हो जाती है।
एक ऑडियो चैट ऐप के माध्यम से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने कहा कि “मैं हमेशा आईफोन के इर्द-गिर्द रहा हूं, लेकिन अपने साथ हमेशा एंड्रॅायड ही रखता हूं।” एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर बिल गेट्स नें कहा कि “एंड्रॅायड फोन को चलाना आसान है क्योंकि इनमें ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सॉफ्टवेयर कनेक्ट होते हैं इसलिए मुझे इसकी आदत पड़ गई है। मेरे कई सारे दोस्त आईफोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुझे एंड्रॉयड ही पसंद है।
बता दें कि अपनी कुल संपत्ति 135 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स वर्तमान में समय में दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।