1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. महिलाओं को हमेशा जवान रखेंगे ये टिप्स :आजमाइए

महिलाओं को हमेशा जवान रखेंगे ये टिप्स :आजमाइए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिलाओं को हमेशा जवान रखेंगे ये टिप्स :आजमाइए

 एक स्त्री का जीवन कई ज़िम्मेदारियों से भरा हुआ होता है और ऐसे में शादी और बच्चों के बाद वो अपने शरीर और सुंदरता पर ध्यान नहीं दे पाती है तो आइये आज इस लेख में बात करते है कुछ ऐसे आहार की जिनको अपने जीवन में शामिल कर आप अपनी त्वचा और शरीर को निखार सकती है।

अगर आप यह चाहती है कि आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहे तो खूब नींद लीजिये और पानी पीजिये, रोज़ 8 घण्टे की भरपूर नींद लेने से आपके चेहरे पर थकावट नहीं रहेगी।

वही गुनगुना पानी शरीर ने अतिरिक्त चर्बी और टॉक्सिन को बाहर निकालेगा जिससे आप धीरे धीरे नेचुरल ग्लो फील करेगी वही वजन भी कम होगा।

अगला ध्यान आपको यह रखना है कि चाहे कितना भी टाइट शेडयूल हो आपको नाश्ते में फल और उनके रस का सेवन करना है।

आम तौर पर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद इम्युनिटी पावर कम हो जाती है और संतरा, सेव, अनार जैसे फल इम्युनिटी बढ़ा देते है और त्वचा को ग्लो करते है। इसलिए इनका सेवन करिये।

आज कल कामकाजी महिलाएं स्मोक और ड्रिंक करती है वही बहुत अधिक तनाव भी लेती है तो आप ये जान लीजिये की ये दोनों ही चीज़े आपके हित में नहीं है।

दरअसल स्मोक करने से स्किन अन्हैल्थी हो जाती है वही कई स्टडीज में यह दावा किया गया है कि शराब के सेवन से कम उम्र में ही स्किन लटकने लग जाती है।

इसलिए इन दोनों से बचे और मैडिटेशन, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, खास तौर से तब जब आप नयी नयी मां बनी है। योग एक ऐसी चीज़ है जिससे हमेशा आपकी स्किन ग्लो करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...