कब्ज की बीमारी आज कल आम हो गयी है। कब्ज के सीधा सा मतलब है मल निकलने में परेशानी होती है या थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निकलना।
इससे इंसान को दिन भर थकान और परेशानी रहती है वही उसका मन भी उदास रहता है।
असमय खाना खाना, रात में खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना, कम पानी पीनाम बाहर का खाना अधिक लेना ये सब कारणों से कब्ज होती है।
कब्ज में इलाज का सबसे बढ़िया इलाज खानपान को अच्छा करना है। सुबह रोज़ गर्म पानी पीये। आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
रोज़ कपालभांति और अनुलोम विलोम जैसे व्यायाम करने चाहिए। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने की आदत डाले।
गुनगुने पानी में त्रिफला के पावडर को डालकर इसे पीना चाहिए। पपीता, अमरुद अंजीर का सेवन अधिक करे। मिक्स आटा खाये।
इन सब उपायों को आजमाने से आपकी कब्ज की समस्या खत्म हो जायेगी।