उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 आईएएस अफसरों की बदली की गई। आपको बता दें कि, नए साल के दिन भी उत्तर प्रदेश में 22 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। 2019 आखरी महीने में भी 41 आईपीएस और आईएएस अफसरों के प्रमोशन पर प्रशासन ने मुहर लगाई थी।
1)आईएएस प्रभु नारायण सिंह आगरा के जिलाधिकारी बने। 2)रवि कुमार को एनजी सचिव पर्यटन, संस्कृति का प्रभार सौंपा गया। 3) किंजल सिंह को निदेशक पंचायतीराज बनाया गया। 4) ब्रह्मदेव राम तिवारी कानपुर के जिलाधिकारी बने। 5) विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने।
6) संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बने, उन्हें राहत आयुक्त का भी प्रभार सौंपा गया है। 7) सूर्यपाल सिंह मध्यांचल के एमडी बने। 8) सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त चार्ज बनाया गया। 9) अनुपम शुक्ला को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया।
10)अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़ बने। 11) प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने। 12) पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाए गए। 13)शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बने। 14) शिवाकांत द्विवेदी वीसी एलडीए बने। 15) एलडीए वीसी पीएन सिंह को हटाया गया।