दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इस स्टेडियम का नाम मोटेरा रखा गया है। जो कि अहमदाबाद में है। बीसीसीआई के मुताबिक इस स्टेडियम में करीब 1 लाख 10 हजार लोग बैठकर मैच देख सकते है।

बता दें कि अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड एमसीजी को बताया जाता है। जिसमें 90 हजार लोग एक साथ बैठ कर मैच देख सकते हैं। बीसीसीआई की तरफ से ट्वीट में लिखा गया है, ” मोटेरा स्टेडियम अहमदाबाद, इंडिया जिसमें 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ये विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।”
वहीं इस ट्वीट के साथ स्टेडियम के एरियल व्यू की फोटो भी शेयर की गई है। बता दें कि यूएस के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को इंडिया आ रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबकि ट्रंप इस स्टेडियम में ही इवेंट अटेंड करेंगे।