रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश सहित पूरे विश्वभर में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो गयी थी जहां वर्क फ्रॉम होम का चलन चल गया था। जिन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि घर बैठे भी काम हो सकता है वो सब भी लैपटॉप लेकर अपने घरों पर काम कर रहे थे। लेकिन अब जैसे-जैसे स्थिति समान्य हो रही है वैसे-वैसे लोग अपनी लॉकडाउन से पहले वाली लाइफस्टाइल में वापस लौट रहे है।

लेकिन घर बैठे काम करने की आदत को छोड़ पाना कई लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इसी बीच सोशल मिडिया पर एक लड़की का विडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है जहां वो लड़की अपने ऑफिस खुलने से होने वाली परेशानी का दर्द बयां कर रही है। एक बार आप भी सुनिए इस लड़की का दर्द-
View this post on Instagram
बता दें कि वर्क फ्रॉम होम(WFH) के बाद ऑफिस बुलाने के इस दर्द को बयां करने वाली लड़की का नाम हुए हरजस सेठी (Harjas Sethi) है। जिसने ये विडियो यूं ही एंटरटेनमेंट के लिए बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। लेकिन हजरस का ये विडियों इतना रिलेटेबल लगा कि विडियो वायरल हो गया ।
