1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को नजर आई कमियां, एनएचएम इंजीनियर को नोटिस किया जारी

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को नजर आई कमियां, एनएचएम इंजीनियर को नोटिस किया जारी

निरीक्षण के दौरान नजरआई साफ-सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट की कमी। कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए।

By: Naredra 
Updated:
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को नजर आई कमियां, एनएचएम इंजीनियर को नोटिस किया जारी

बड़वानीः स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जिले के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व निर्देशों के बाद भी सुधार न होने पर कलेक्टर ने एनएचएम इंजीनियर के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ओपीडी में ड्यूटी अनुसार डॉक्टर्स की मौजूदगी, वार्ड में राउंड लगाने की समय अवधि, निशुल्क दवाई वितरण का विवरण सहित दीवारों पर लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की रनिंग डेट देखी। जबकि निशुल्क दवा केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर कहा कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक पात्र मरीज को अस्पताल से ही निशुल्क दवाएं प्राप्त हो।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें ताकि गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द उपचार मिलना शुरू हो सके। कलेक्टर सबसे पहले ओपीडी में पहुंची जहां उन्होंने डॉक्टर्स की क्लास ली। वहीं मरीज पंजीयन केंद्र, निशुल्क दवा केंद्र में व्यवस्था देखी। इसके बाद बाल चिकित्सा वार्ड, मेल वार्ड आदि का सघन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं बच्चों के रेफरल केस के मद्देनजर स्टाफ नर्स को विशेष निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह के निरीक्षण में अस्पताल में साफ सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट की कमी नजरआई। कलेक्टर ने ड्रेसिंग रूम में आवश्यक साफ सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट के निर्देश दिए। ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण कर स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने व बायो-वेस्ट मैनेजमेंट के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाल चिकित्सा वार्ड और मेल वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में साफ सफाई, गर्मी के दिनों में कूलर व सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...