1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर विकास मंत्री ने CM योगी द्वारा UP में किए गए कार्यों की तारीफें की

नगर विकास मंत्री ने CM योगी द्वारा UP में किए गए कार्यों की तारीफें की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नगर विकास मंत्री ने CM योगी द्वारा UP में किए गए कार्यों की तारीफें की

वाराणसी में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने योगी सरकार द्वारा तीन वर्षों में किए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यो को पूरे देश मे सराहा जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सरकार बनने से पहले कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त थी।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, जिनको इन तीन सालों में अभूतपूर्व नियंत्रण किया गया। भारत सरकार की ओर से प्रदेश के चार नगर निगमो को स्मार्ट सिटी के तहत प्रथम दस में शामिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आज जिस तरह से प्रदेश में विकास कार्य किया जा रहा है प्रदेश में दिन प्रति दिन विकास के नए आयाम को छू रहा है।

बीते दिनों लखनऊ में हुए डिफेंस एक्सपो में हुए करार के तहत जल्द ही उत्तर प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने प्रदेश सरकार के तीन सालों में किये गए विकास कार्यो पर आधरित “सुशासन तीन वर्ष” नामक का पुस्तक का विमोचन भी किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...