1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. हॉट एक्ट्रेस Nia Sharma ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

हॉट एक्ट्रेस Nia Sharma ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हॉट एक्ट्रेस Nia Sharma ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई: टेलीविज़न की हॉट और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। निया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वहीं उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो हो जाती हैं। इसी बीच अब निया शर्मा अपनी नई कार की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। निया ने हाल में एक शानदार और लग्जरी कार खरीदी है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर को लेकर डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान की राष्ट्रपति कोविंद ने की शुरूआत, दिखाई हरी झंडी

इस कार की कीमत जानकर आप हैरान होने वाले हैं। वहीं खुद एक्ट्रेस ने अपनी इस लग्जरी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


‘एक हजारों में मेरी बहना है’ फेम एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में एक नई और महंगी कार खरीदी है। निया ने वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन कार खरीदी है। इस कार की कीमत करीब 85.98 लाख से एक करोड़ रुपये तक है।

निया के इस कार का रंग काला है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह अपनी कार से कवर हटा रही हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं वीडियो के साथ निया ने दो तस्वीरें भी शेयर की है। जिनमें से एक में वह फूल लेती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे में उनकी कार की तस्वीर है।

यह भी पढ़ें: पिछले कई सालों से नेताओं को परेशान कर रहीं है यह महिला, खेलती है ‘बलात्कार का खतरनाक खेल’!

बता दें कि निया शर्मा के इस पोस्ट पर न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। निया के वीडियो पर रवि दुबे, आमिर अली, अर्जुन बिजलानी, गीता फोगाट, आशा नेगी और शांतनु महेश्वरी जैसे कई कलाकारों ने बधाइयां दी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...