1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. Madhya Pradesh News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं को कहा भारत देश की शान

Madhya Pradesh News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं को कहा भारत देश की शान

बेलहरा में नारी शक्ति कार्यक्रम में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव महिलाएं हमारे देश की आन, मान और शान है। महिलाओं द्वारा बांधे गए हमारे हाथ पर कलावा हमारी रक्षा करती हैं। वह तो वह आस्था का केंद्र हैं जिन्हें अगर देख लो तो ऐसा लगता है कि भगवान को देख लिया हैं। माँ समूची पृध्वी का द्योतक हैं उनमें पूरा संसार समाया हुआ है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बेलहरा में नारी शक्ति कार्यक्रम में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव महिलाएं हमारे देश की आन, मान और शान है। महिलाओं द्वारा बांधे गए हमारे हाथ पर कलावा हमारी रक्षा करती हैं। वह तो वह आस्था का केंद्र हैं जिन्हें अगर देख लो तो ऐसा लगता है कि भगवान को देख लिया हैं। माँ समूची पृध्वी का द्योतक हैं उनमें पूरा संसार समाया हुआ है। ऐसे में मां को कोई कैसा भूल सकता है। इसी का साथ-साथ उन्होंने मंगल कार्यक्रम और मंगल तिथियों के महत्व और संस्कृत पर भी लोगों का ध्यान खींचा।

CM डॉ मोहन यादव आज दोपहर में बेलहरा पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, ‘मध्यप्रदेश में जहां-जहां भगवान राम और कृष्ण ने अपने चरण रखें हैं, उन स्थानों को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। यह काम हमारी सरकार करेगी।’ वे बिलहरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं CM ने कहा कि, ‘कांग्रेस वाले कहते थे कि लाडली लक्ष्मी योजना केवल चुनाव तक रहेगी, बाद में बंद हो जाएगी। पैसे नहीं हैं, इतने पैसे कहां से लाओगो? हमने तब भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि झूठ बोलना भाजपा वालों के खून में नहीं है। लाडली लक्ष्मी योजना न तब बंद हुई थी, न आज बंद हुई, और न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है। ये सभी को प्यार करना सिखाती है। इसीलिए दूसरे देश भी हमारी ओर निगाहें बनाए रखते हैं।’ बिलहरा के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गुना के लिए रवाना हुए।

कमलनाथ का झूठ किसी को नहीं आया रास

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के मंच पर आने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री के दावेदार कमलनाथ ने कहा था कि हम भी लाड़ली बहनों को पैसा देंगे। लेकिन, उनका झूठ किसी को रास नहीं आया। महिलाओं ने दोनों हाथ से हमें वोट दिए। कांग्रेस सरकार खत्म, कमलनाथ खत्म। आज मप्र में भाजपा की सरकार बनी है तो उसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी बहनों का है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...