{आगरा से शिवम प्रजापति की रिपोर्ट }
ताज महोत्सव में शुक्रवार की रात मुक्ताकाशीय मंच पर दिल्ली से आयी आरुषि निशांत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगा अवतरण कार्यक्रम पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा और इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी गई।

ताज महोत्सव की शाम सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के नाम सजी रही। मुक्ताकाशीय मंच पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। दिल्ली से आई कलाकार आरुषि निशांत ने बच्चों के साथ गंगा की कहानी दर्शायी।

इस कहानी के माध्यम से बताया कि भगवान शिव शंकर जी किस तरह से गंगा को धरती पर लाए थे। महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली की कलाकार आरुषि निशंक ने बच्चों के साथ मिलकर गंगा अवतरण की प्रस्तुति दी।

आरुषि निशंक ने बताया ताज महोत्सव में महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा अवतरण की प्रस्तुति का मौका मिला।