भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 62 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक स्थिति का फीडबैक लिया। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर के संगठन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
