Prohibition Department News in Hindi

शराब तस्करी पर मंत्री मदन सहनी की सख्ती, चेकपोस्ट पर लापरवाही मिली तो हटेंगे अधिकारी

शराब तस्करी पर मंत्री मदन सहनी की सख्ती, चेकपोस्ट पर लापरवाही मिली तो हटेंगे अधिकारी

बिहार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने गोपालगंज में शराबबंदी की समीक्षा करते हुए चेकपोस्ट पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने लंबे समय से तैनात अधिकारियों की पहचान करने, वाहनों की जांच में आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करने और शराब तस्करी पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।