असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भावुक वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां नजीरा में फंसी हुई हैं, जबकि दादी और आंटी के घर बाढ़ में डूब गए हैं। वीडियो में उन्होंने असम के हालात पर चिंता जताते हुए प्रभावित लोगों के लिए दुख व्यक्त किया।
