नालंदा के बिहारशरीफ में लक्ष्मी पूजा और छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सोहसराय थाना क्षेत्र में करीब 43 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित होने की संभावना है। शांति समिति की बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित रूट से प्रतिमा विसर्जन और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का फैसला लिया गया।
