Madhya Pradesh Education News in Hindi

भोपाल में शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

भोपाल में शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

भोपाल में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत होने वाली TET परीक्षा अब ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

बड़वानी में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, चार साल बाद शुरू होगा 2 करोड़ का ऑनलाइन परीक्षा केंद्र

बड़वानी में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, चार साल बाद शुरू होगा 2 करोड़ का ऑनलाइन परीक्षा केंद्र

बड़वानी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2022 में तैयार ऑनलाइन परीक्षा एवं ई-लर्निंग सेंटर को एमपी एसआई भर्ती की परीक्षा सूची में शामिल किया गया है। छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद मिली इस सफलता से जिले और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को दूसरे शहरों में परीक्षा देने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

12वीं के साथ NEET-JEE पास करने वाले छात्रों से प्रभावित हुए CM मोहन यादव, बोले- नॉलेज और स्किल सफलता के साथी

12वीं के साथ NEET-JEE पास करने वाले छात्रों से प्रभावित हुए CM मोहन यादव, बोले- नॉलेज और स्किल सफलता के साथी

भोपाल में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.21 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में 12वीं के साथ NEET और JEE Main जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने मुख्यमंत्री को प्रभावित किया। CM ने विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल को सफलता का

बुरहानपुर के बोरसल स्कूल की बदहाल हालत, बारिश में टपक रही छत और करंट के खतरे से सहमे बच्चे

बुरहानपुर के बोरसल स्कूल की बदहाल हालत, बारिश में टपक रही छत और करंट के खतरे से सहमे बच्चे

बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के बोरसल स्थित नवीन माध्यमिक शाला में जर्जर भवन के कारण बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। बारिश में छत से पानी टपकने और बिजली उपकरणों में करंट की शिकायतों के बाद अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है।

शाजापुर सीएम राइज स्कूल में सुविधाओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

शाजापुर सीएम राइज स्कूल में सुविधाओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

शाजापुर के सीएम राइज स्कूल में पेयजल, सड़क और बस सुविधा जैसी मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। स्कूल का गेट बंद कर नारेबाजी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा की और जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ।

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी शुरू करेगी ‘MBA इन टेंपल मैनेजमेंट’ कोर्स

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी शुरू करेगी ‘MBA इन टेंपल मैनेजमेंट’ कोर्स

उज्जैन स्थित सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय “MBA इन टेंपल मैनेजमेंट” नाम से नया प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम मंदिर प्रशासन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालु सुविधाओं जैसे विषयों पर आधारित होगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को आधुनिक और प्रोफेशनल स्वरूप देना है। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 93 में से 91 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि 13 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आफिया अनम खान ने कला संकाय में सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान