गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गोसेवा की, बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया। स्वास्थ्य, जमीन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर भी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
