टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर में करीब चार साल पहले बनी पानी की टंकी आज तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में कुएं और हैंडपंप भी सूख जाने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात बिगड़ने पर ग्राम पंचायत के सरपंच महेश यादव ने अपने निजी खर्च
