पन्ना नगर के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। 100 से अधिक परिवार केवल एक बोरवेल के भरोसे पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। भूजल स्तर गिरने से बोरवेल की क्षमता घट गई है और सीमित समय तक ही पानी मिल पा रहा है। पानी के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
