Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर में बुढ़िया देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, CM योगी के निर्देश पर सुंदरीकरण कार्य तेज

गोरखपुर में बुढ़िया देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, CM योगी के निर्देश पर सुंदरीकरण कार्य तेज

गोरखपुर के कुसमी जंगल स्थित बुढ़िया देवी मंदिर के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन मंदिर परिसर, पोखरे, पाथवे, लाइटिंग और पिपेका पुल समेत कई विकास कार्यों पर काम कर रहा है। विभिन्न मदों से बजट जुटाकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर करने की योजना है।

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से 1200 गांवों की 73 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। संगठन रोजाना करीब 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहा है और पिछले तीन वर्षों में महिला दुग्ध उत्पादकों को लगभग 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पांच साल पूरे, 12 से बढ़कर 53 हुए रोजगारपरक पाठ्यक्रम

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पांच साल पूरे, 12 से बढ़कर 53 हुए रोजगारपरक पाठ्यक्रम

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर 28 अगस्त को अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाएगा। 2021 में 12 पाठ्यक्रमों से शुरू हुआ विश्वविद्यालय अब 53 विशिष्ट और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों तक पहुंच गया है। MBBS, BAMS, नर्सिंग, कृषि, फार्मेसी, पैरामेडिकल और मैनेजमेंट के साथ शोध व चिकित्सा सुविधाओं पर भी विश्वविद्यालय का फोकस है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप बढ़ाने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया यात्रियों की सुविधा का मुद्दा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप बढ़ाने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया यात्रियों की सुविधा का मुद्दा

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ईंधन सुविधाओं की कमी से यात्रियों को परेशानी होती है और बेहतर व्यवस्था से सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुविधा में सुधार होगा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद, कैंट थानाध्यक्ष निलंबित

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद, कैंट थानाध्यक्ष निलंबित

गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मारपीट के आरोपों के बाद एसएसपी ने कैंट थानाध्यक्ष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

MMMUT गोरखपुर का 11वां दीक्षांत समारोह 5 अगस्त को, 1523 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

MMMUT गोरखपुर का 11वां दीक्षांत समारोह 5 अगस्त को, 1523 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

गोरखपुर के MMMUT में 5 अगस्त को 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में 1523 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी और 20 मेधावी छात्रों को 46 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी, जबकि HPCL के CMD विकास कौशल मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्मार्ट मोबाइल मेडिकल वैन सेवा भी शुरू करेगा।

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक घटना, आरोपी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक घटना, आरोपी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

गोरखपुर में जिला अस्पताल से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। बच्ची की मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूजन-अर्चन

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूजन-अर्चन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गौशाला में गौसेवा भी की और गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया।