ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने 14 साल के करियर में कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 7,226 रन और 136 विकेट दर्ज हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी नाबाद 201 रनों की पारी करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन रही। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
