Gandhi Jayanti News in Hindi

पन्ना में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

पन्ना में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

पन्ना में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा नगर सहित विभिन्न बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

गांधी जयंती पर शेखपुरा सदर अस्पताल में सफाई कर्मियों का सम्मान, 50 टीबी मरीजों को बांटी सामग्री

गांधी जयंती पर शेखपुरा सदर अस्पताल में सफाई कर्मियों का सम्मान, 50 टीबी मरीजों को बांटी सामग्री

गांधी जयंती पर शेखपुरा सदर अस्पताल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि निजी अस्पताल के सहयोग से 50 टीबी मरीजों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

बुरहानपुर के राजघाट में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने ताप्ती घाटों पर श्रमदान कर गणेश विसर्जन के बाद जमा कचरे की सफाई की। नेताओं ने स्वच्छता को नियमित जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

छिंदवाड़ा में गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

छिंदवाड़ा में गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

छिंदवाड़ा में गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा, सेवा मेरा योगदान” अभियान की शुरुआत की गई। 2 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियों, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।