Fire Brigade News in Hindi

बैतूल में पराठा हब चाइनीज सेंटर की गुमटी में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों के बीच टला बड़ा हादसा

बैतूल में पराठा हब चाइनीज सेंटर की गुमटी में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों के बीच टला बड़ा हादसा

बैतूल के नेहरू पार्क चौपाटी क्षेत्र में पराठा हब चाइनीज सेंटर की गुमटी में अचानक आग लग गई। गुमटी में रखे गैस सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि सामान जलकर नष्ट हो गया।

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास एक टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दोराहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और यातायात रोक दिया। बाद में NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत कार्य कर घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण

नींबू से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

नींबू से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर नींबू से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और ब्रेक सिस्टम की खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग, कर्मचारियों ने सूझबूझ से पाया काबू

ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग, कर्मचारियों ने सूझबूझ से पाया काबू

ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने हाल ही में मिले फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए तेजी से आग पर काबू पाया। कलेक्टर रुचिका चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और SDRF के आने से पहले ही करीब 90 प्रतिशत आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बस स्टेंड के पास बने डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पाया काबू

बस स्टेंड के पास बने डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पाया काबू

​दमकल कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया, जिसकी मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

बिजली दफ्तर के परिसर में धधकी आग, दमकल की मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

बिजली दफ्तर के परिसर में धधकी आग, दमकल की मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक पास बिजली डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की दो डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) मौजूद थीं। अगर आग इन डीपी तक पहुंच जाती तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

कैसे बुझे आग? पानी के पाइप बिना आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

कैसे बुझे आग? पानी के पाइप बिना आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम जब मौके पर पहुंची तो उनके पास आग बुझाने के लिए पानी का पाइप ही उपलब्ध नहीं था। इस लापरवाही के चलते दमकल कर्मी तत्काल कार्रवाई नहीं कर सके। आखिरकार मोहल्ले के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए स्वयं आग पर काबू पाया।