जबलपुरः दमोहनाका में क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास स्थित एक कचरा घर (डंपिंग यार्ड) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाडियों को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मी गणेश रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया, जिसकी मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट