1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बिजली दफ्तर के परिसर में धधकी आग, दमकल की मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

बिजली दफ्तर के परिसर में धधकी आग, दमकल की मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक पास बिजली डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की दो डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) मौजूद थीं। अगर आग इन डीपी तक पहुंच जाती तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

By: Naredra 
Updated:
बिजली दफ्तर के परिसर में धधकी आग, दमकल की मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

बुरहानपुरः शहर के लालबाग रोड स्थित बिजली कंपनी के मुख्य दफ्तर परिसर में अचानक आग लग गयी। अज्ञात कारणों से भड़की इस आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। धुएं के गुबार को देखकर आसपास के रहवासियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे पूरे शहर ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक पास बिजली डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की दो डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) मौजूद थीं। अगर आग इन डीपी तक पहुंच जाती तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे और बड़े पैमाने पर बिजली व्यवस्था ठप होने के साथ भारी नुकसान की आशंका थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर रौठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...