दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया पहुंचे पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि प्रत्याशी के चयन पर मंथन जारी है और अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का समर्थन प्राप्त करेगी।
