Bjp Organization News in Hindi

आलोक शर्मा की मौजूदगी में भोपाल में भाजपा की संभागीय बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

आलोक शर्मा की मौजूदगी में भोपाल में भाजपा की संभागीय बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभागीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने मीडिया से बातचीत कर संगठनात्मक गतिविधियों और बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी।

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय को लेकर बैठक हुई। इसमें सेवा संकल्प अभियान समेत पूर्व अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

विनोद तावड़े का गोरखपुर दौरा, 62 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक स्थिति पर लिया फीडबैक

विनोद तावड़े का गोरखपुर दौरा, 62 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक स्थिति पर लिया फीडबैक

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 62 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक स्थिति का फीडबैक लिया। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर के संगठन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना

भोपाल में भाजपा के संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया जारी है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी प्रापंजय ने कहा कि जिला अध्यक्षों और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति के बाद मंडल व बूथ स्तर की समितियों को भी सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने लाड़ली बहना योजना और जनधन खातों के जरिए महिलाओं व अन्य हितग्राहियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलने का दावा करते हुए विपक्ष के महंगाई और गरीबी के मुद्दों पर सवाल

BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, CM मोहन यादव बोले- संगठन ही सबसे बड़ी ताकत

BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, CM मोहन यादव बोले- संगठन ही सबसे बड़ी ताकत

उज्जैन में भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत 2047 का मंत्र

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत 2047 का मंत्र

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत राजनीतिक स्थिरता के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जल्द निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।