Bhopal Master Plan News in Hindi

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- व्यापारियों की परेशानी का जल्द निकलेगा रास्ता

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- व्यापारियों की परेशानी का जल्द निकलेगा रास्ता

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई से परेशान व्यापारियों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार मामले का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों और वकीलों के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा जारी है। मंत्री ने भोपाल के मास्टर प्लान, सेवा संकल्प अभियान, राहुल गांधी के दौरे और राम मंदिर से जुड़े राजनीतिक विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

भोपाल में युवा कांग्रेस का ‘मेरा शहर, मेरा भाव’ अभियान शुरू, स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी

भोपाल में युवा कांग्रेस का ‘मेरा शहर, मेरा भाव’ अभियान शुरू, स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी

भोपाल में युवा कांग्रेस ने ‘मेरा शहर, मेरा भाव’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत वार्ड स्तर की समस्याओं, मास्टर प्लान और स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी है। कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा।

भोपाल को सीलिंग बनाम व्यापार के संघर्ष में धकेलना समाधान नहीं: जीतू पटवारी

भोपाल को सीलिंग बनाम व्यापार के संघर्ष में धकेलना समाधान नहीं: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और नया मास्टर प्लान लागू करने समेत 10 सुझाव दिए।