आज 9 नवंबर को मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री इंदौर से 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।
आज 9 नवंबर को मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री इंदौर से 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पवित्र पर्व पर महिलाओं के समर्पण और श्रद्धा को सराहते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर वोकल फॉर लोकल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने हाल ही में धनतेरस के अवसर पर टीटीनगर स्टेडियम के निकट फुटपाथ पर दुकानदारों से मिट्टी के दीये खरीदे और व्यापारियों का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारखंड में महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। सुबह 10 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वे Pre COP (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण विमर्श में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम 11:20 बजे देवघर के लिए रवाना होंगे।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के उपचुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं। आज शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव नामांकन भरेंगे।
मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृष्णा राजे ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया, जिसमें करीब चार हजार उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश में चल रहे खनन कॉन्क्लेव का आज दूसरा और अंतिम दिन है। यह महत्वपूर्ण आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है।
हरियाणा में आज एक बड़ा राजनीतिक दिन है, जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिलेगी।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सीएम मोहन यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैदराबाद दौरा रद्द कर दिया गया है। इस दौरे में देश के कई प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीना रिफायनरी के आसपास स्थित ग्रामों को नो डेवलपमेंट जोन से हटाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का जिक्र किया है, जो इस क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंधों के कारण परेशान हो रहे हैं।
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दशहरे पर रावण के पुतले के दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान समय रावण के पुतले को जलाने का नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी राक्षस प्रवृत्तियों को खत्म करना चाहिए।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेन्नासनी ने मंगलवार को सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध बिजासन धाम का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना करके प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की बढ़त को राहुल गांधी की असफलता का प्रमाण बताया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति और विकास कार्यों को जाता है।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए उन्हें "भोपाल का गोपाल" कहा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों की सराहना करनी चाहिए और सीएम मोहन यादव ने गायों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।