मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ‘डबल इंजन’ की सरकार के रूप में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में राज्य के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
