...
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच सांस्कृतिक आत्मीयता, व्यापारिक समानता और दीर्घकालिक सहयोग की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल संभाग के बाणगंगा मैदान में 15 नवंबर को आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
भोपाल में आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से 54 लाख विद्यार्थियों के खातों में 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने आज बुधवार (25 सितंबर) को शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें भोपाल के राजभवन में शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, और कई अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।