गुना जिले के कुंभराज में हफ्ता वसूली और रंगदारी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन ने जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
