नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म विराट का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाबर अब टी-20 में सबसे तेज़ एक हज़ार रन पूरे करने वाले कप्तान बन गए हैं। उनके इस रिकॉर्ड पर विस्तार से आगे नज़र डालेंगे। लेकिन उससे पहले बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हैट्रिक लगाई और अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए बाबर आज़म ने सिर्फ 26 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। जबकि विराट कोहली को रनों के इस मंजिल तक पहुंचने में 30 पारियां लगी थी। वैसे कप्तानी करते हुए विराट ने टी-20 में अब तक 1559 रन बनाए है। जबकि बाबर आज़म के नाम कुल 1042 रन हो गए हैं।
कप्तानी करते हुए बनाये सबसे ज्यादा रन
रिकॉर्ड के पन्नों पर नज़र डालें तो टी-20 में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के एरन फिंच के नाम है. उन्होंने अब तक 1626 रन बनाए है। इस लिस्ट में 1559 रनों के साथ विराट दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। उन्होंने अब तक 1408 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि विराट कोहली का औसत सबसे अच्छा 48.71 रन है। इसके बाद बाबर आज़म कप्तानी करते हुए 45.30 की औसत से रन बना रहे हैं। बाक़ी कप्तानों का औसत 30 से भी कम है।
विराट का औसत रेट 61.88 का
बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में पिछले तीन साल के दौरान 1427 रन बनाए हैं। जबकि विराट ने इस दौरान 1114 रन बनाए हैं। गौरतलब है की बाबर ने 41 मैच खेले हैं जबकि विराट ने इस दौरान सिर्फ 29 मैचों में शिरकत की हैं। लिहाज़ा विराट का औसत 61.88 का है। जबकि बाबर का औसत सिर्फ 43.24 का है। टी-20 के दूसरे रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो विराट कोहली यहां भी आगे चल रहे हैं। विराट को सबसे ज्यादा 7 बार टी-20 में मैन ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड मिला है। बाबर इस लिस्ट में 5 अवॉर्ड के साथ दूसरे नंबर पर हैं।