1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-20 विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बाद अब इन टीमों के सामने भी करो या मरो की स्थिति

टी-20 विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बाद अब इन टीमों के सामने भी करो या मरो की स्थिति

T20 World Cup: After India and New Zealand, now do or die situation in front of these teams too; वेस्ट इंडीज और बंगलादेश के सामने करो या मरो की स्थिति होगी। भारत की भी राह आसान नहीं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-20 विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बाद अब इन टीमों के सामने भी करो या मरो की स्थिति

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से हरने के बाद भारत की राह इतनी आसान नहीं है। क्योंकि टीम इंडिया को अपना अस्तित्व इस टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए अगले चारों मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया इसमें से कोई भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल की राह उसके लिए कठिन हो जाएगी।

 

वहीं, आईसीसी टी-20 विश्व कप विजेता रहे वेस्ट इंडीज और पिछले कुछ समय में एशिया की मजबूत टीम बन कर उभरी बंगलादेश के सामने यहां जारी टी-20 विश्व कप 2021 में जीवित रहने के लिए कल के मैच में करो या मरो की स्थिति होगी।

दोनों टीमों का टूनामेंट के सुपर 12 चरण में अब तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है। दोनों ने अपने शुरुआती दोनों मैच हारे हैं। वेस्ट इंडीज को जहां इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, वहीं बंगलादेश को श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाने वाला ग्रुप एक का यह मैच इसलिए भी दोनों टीमों के लिए इतना महत्वपूर्ण होगा। इसमें बहुत कुछ दांव पर होगा।

आने वाली मैचों में 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इसके बाद अफगानिस्तान से स्कॉटलैंड से नामीबिया से। सबसे मुश्किल मैच 31 अक्टूबर का न्यूजीलैंड से है। अगर इतिहास देखा जाए तो टीम इंडिया ने कभी भी T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। वही अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है तो ग्रुप में स्थिति बेहतर हो जाएगी।

भारतीय टीम अगर अपने ग्रुप में जीत भी जाती है तो ग्रुप 1 में उसकी भिड़ंत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या वेस्टइंडीज से होगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंचती भी है तो भी मुकाबला बेहद कड़ा होगा।  सेमीफाइनल के पहले की डगर भी इतनी आसान नहीं है इसलिए टीम इंडिया को करो या मरो की स्थिति में अपने आगे के चारों में खेलने होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...