रिपोर्ट:पायल जोशी
ICC टी20 world cup का 33वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने लगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे अबुधाबी में खेला जाएगा। भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो स्थिती जैसा है। भारत पहले ही दो मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार चुका है। अब उन्हे नॉकआउट में क्वालिफाई करने के लिए अपने तीनों मैच जीतने होगें।
अबुदाबी की पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी, और हमेशा की तरहें बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अब तक जैसा प्रदर्शन रहा उसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनी सकती है। मैच से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली नेट पर प्रैक्टिस करते देखा गया। इससे लगता है कि दोनों साथ में ओपनिंग कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव अपनी चोट की वजह से नही खेले थे। उनकी जगहे इशान किशन को मौका मिला था।
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव/इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी/भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजाई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्ला शाहिदी/उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान/हामिद हसन।
Talk about getting into the groove 💪 👍@imVkohli | @ImRo45 #TeamIndia #T20WorldCup #INDvAFG pic.twitter.com/utXY9tSOKE
— BCCI (@BCCI) November 3, 2021