1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर कहा- हमें CBI पर भरोसा है..

सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर कहा- हमें CBI पर भरोसा है..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर कहा- हमें CBI पर भरोसा है..

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया हैl

एम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत की मृत्यु आत्महत्या सेहुई है और उनकी हत्या नहीं हुई हैl  शनिवार को एम्स पैनल के प्रभारी डॉक्टर ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुनर्मूल्यांकन करते हुए कहा कि सुशांत ने आत्महत्या की थी।

https://www.instagram.com/p/CFigJQTlCFu/?utm_source=ig_embed

इस रिपोर्ट के बाद श्वेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘वी विल विन!’ इसके साथ उन्होंने सुशांत के माथे पर लगी तिलक के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की।

1 अक्टूबर को उन्होंने ट्वीट किया था, ‘हमें CBI पर भरोसा है, हम सच्चाई को खोजने के करीब हैं! अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण हैं … हम कुछ अच्छी खबरें सुन सकते हैं। बहुत आशाएं है। मुझे पता है कि भगवान निश्चित रूप से हमारे साथ हैं। हम इसे # Revolution4SSR कह रहे हैं आप हमारे साथ हैं ??’

https://www.instagram.com/p/CAK3B3IjGq8/

शनिवार को डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया, ‘सुशांत की मौत आत्महत्या का मामला है। हत्या का एंगल पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

https://www.instagram.com/p/B-RWHFfDq22/

सुशांत के पिता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विकास सिंह ने पहले दावा किया था कि एम्स के एक डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि सुशांत की गर्दन पर के निशान गला घोंटने के चलते हुए थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘एम्स के डॉक्टर ने मुझे बताया था कि सुशांत की मौत गला घोंटने से हुई थीl’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...