सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के एंगल ने सबको सकते में डाल दिया है। मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
https://www.instagram.com/p/CFrRNshBQCK/?utm_source=ig_embed
हालांकि, एम्स की जांच रिपोर्ट में कुछ अलग ही बात सामने आई है। दरअसल, एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी, उन्होंने आत्महत्या की थी। सुशांत के निधन को 3 महीने से ज्यादा हो चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/CFJSrRGBrZx/
हालांकि, अभी तक उनके निधन से पर्दा उठने का नाम नहीं ले रहा। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के अकसर पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। वहीं, हाल ही में सुशांत और अंकिता लोखंडे का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अंकिता लोखंडे मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं. तो वहीं, सुशांत सिंह राजपूत उन्हें निहार रहे हैं। सुशांत और अंकिता के इस वीडियो को ‘माई शेयर पोस्ट’ ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/CEgP7w1BsSO/
वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अंकिता लोखंडे और सुशांत के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।