1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या- सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, मस्जिद के साथ बनेगा हॉस्पिटल

अयोध्या- सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, मस्जिद के साथ बनेगा हॉस्पिटल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या- सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, मस्जिद के साथ बनेगा हॉस्पिटल

माननीय उच्च को उच्चतम न्यायालय द्वारा आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जनपद अयोध्या में 5 एकड़ भूमि मस्जिद के निर्माण हेतु प्रदान की गई भूमि को स्वीकार किए जाने का लिया गया निर्णय। बोर्ड 5 एकड़ भूमि हेतु एक ट्रस्ट गठित करेगा।

ट्रस्ट दी गई भूमि पर एक मस्जिद के साथ, ऐसा केंद्र स्थापित करेगा जो गत कई सदियों की indo-islamic सभ्यता को करेगा प्रदर्शित। 5 एकड़ भूमि पर भारतीय तथा इस्लामिक सभ्यता के अन्वेषण तथा अध्ययन हेतु एक केंद्र की भी होगी स्थापना।

साथ ही एक चैरिटेबल अस्पताल एवं पब्लिक लाइब्रेरी व समाज के प्रति वर्ग की उपयोगिता की अन्य सुविधाओं की भी की जाएगी व्यवस्था। ट्रस्ट तथा उसके पदाधिकारियों से संबंधित संपूर्ण विवरण की घोषणा प्रस्तावित ट्रस्ट के गठन के उपरांत की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...