{ सुल्तानपुर से नितिन की रिपोर्ट }
कलेक्ट्रेट परिसर के दक्षिणी गेट पर नगर पालिका के सामने पराग डेयरी है। इसी डेयरी के संचालक द्वारा बगल की खाली जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसकी।जिसकी शिकायत लोगो ने पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल को दी और वहां पहुँचकर अवैध निर्माण के बारे में पूंछतांछ की।

लेकिन डेयरी संचालक द्वारा कोई उचित जवाब न मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन को जानकारी दी। जिसके बाद एसडीएम सदर रामजीलाल मौके पर पहुंचे और कलेक्टरेट परिसर में हो रहे कब्जे को ढहाने का आदेश दिया। देखते ही देखते नगर पालिका की जेसीबी द्वारा अवैध कब्जा ढहा दिया गया।

चेयरमैन और एसडीएम की माने तो नगर पालिका शौचालय और पराग डेयरी के बीच 4 फ़ीट का गलियारा था, और बिना की एलॉटमेंट के पराग डेयरी संचालक द्वारा उसपर कब्जा किया जा रहा था। लिहाजा अवैध कब्जा करने की शिकायत पर वे यहां पहुंचे और निर्माण कार्य को ढहवा दिया। एसडीएम की माने तो पुलिस को जानकारी दी गई है और कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।