1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर: कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

सुल्तानपुर: कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुल्तानपुर: कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

(सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

कोरोना वायरस की उत्तर प्रदेश में दस्तक की खबर को लेकर सुल्तानपुर का जिला प्रशासन सतर्क है। इसके लिए जिला अस्पताल में एक अलग से वार्ड बनाया गया है। फिलहाल जिले में अब तक चाइना से लौटे 10 लोगों का कोरोना वायरस को लेकर कराया गया टेस्ट निगेटिव पाया गया है। इन्हीं सब का जायजा लेने जिलाधिकारी सी इंदुमंती आज अचानक जिला अस्पताल पहुंची और वहां कोरोना वायरस  से बचाने के लिये हुई तैयारियों का जायजा लिया।

हलांकि उन्होंने लोगों को इसकी अफवाह से दूर रहने की सलाह भी दी। बताते चलें कि, नगर स्थित जिला अस्पताल में आज जिलाधिकारी सी इंदुमंती अचानक पहुंची और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोरोना वायरस के मरीजों के लिए की जिला अस्पताल में हुई तैयारियों का उन्होंने जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि, जिले अब तक 10 चाइना से लौटे हैं, जिनका टेस्ट कराया गया जिसमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया।

फिलहाल सतर्कता के मद्देनजर यहा एक अलग से आइसोलेटर वार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि, इसको लेकर कुछ ज्यादा ही अफवाह फैलाई जा रही है जिसको लेकर सतर्कता जरूरी है। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि सुल्तानपुर जिले में कोरोना वायरस होने की आशंका न के बराबर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...