1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुलतानपुर: सड़क पर खड़े 15 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला

सुलतानपुर: सड़क पर खड़े 15 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुलतानपुर: सड़क पर खड़े 15 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला

सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज में वोल्वो बस ने तकरीबन 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई बाकी चार घायल लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है और आठ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक पहले बोलोरो और टवेरा में आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे कुछ लोग घायल हो गए। घटना बीते सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे अंबेडकर नगर की तरफ से आ रही है बोलबो गाड़ी ने सड़क पर मौजूद लोगों को कुचल डाला। जिसमें तकरीबन 15 लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जबकि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया और आठ  लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक घायलों की संख्या और ज्यादा है। भले ही उन्हें मामूली रूप से छोटे भाई हो फिलहाल जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अधिकारी और एसपी सुल्तानपुर में घायलों का हालचाल जाना।

जिला अधिकारी ने प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एसपी शिव हरी मीणा के मुताबिक बस चालक गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने घायलों को कृषक बीमा समेत अन्य मुआवजे की धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...