1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुहाना खान ने शेयर की फोटो, इस अंदाज में आई नजर

सुहाना खान ने शेयर की फोटो, इस अंदाज में आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुहाना खान ने शेयर की फोटो, इस अंदाज में आई नजर

किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब सोशल मीडिया पर एक्टिव होने लगी हैं। सुहाना अब सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CGAaVb0nXXw/?utm_source=ig_embed

हाल ही में उन्होंने स्किन टोन को लेकर एक पोस्ट भी किया था। ऐसे में सुहाना लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब सुहाना ने अपनी ही एक फोटो शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/CFugYlIHC-7/

जिसमें सुहाना काफी खुबसूरत लग रही हैं। खास बात ये है कि सुहाना का ये ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी काफी अच्छा लग रहा है।

अभी सुहाना ने अपना फिल्मी करियर शुरू भी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके काफी फैंस हैं, जो सुहाना एक्टिविटी पर रिएक्ट करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CFNW9gzhi_0/

इस फोटो में सुहाना ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है, इसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं।

साथ ही सिर पर हाथ रखते हुए पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और फोटो पर लाखों लाइक आ चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर भी सुहाना की तारीफ की है।

https://www.instagram.com/p/CExGcdsHyGX/

साथ ही सुहाना ने फोटो के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, जबकि कुछ इमोजी शेयर की हैं। इन इमोजी में एक बिकिनी इमोजी भी शामिल है, जो बताता है कि सुहाना ने अपने वॉकेशन की कोई तस्वीर शेयर की है।

बता दें कि सुहाना अभी फैमिली के साथ मुंबई में हैं और वैसे सुहाना अभी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले भी सुहाना ने हाल ही के दिनों में अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...