1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली: नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस की सकारात्मक शुरुआत

चंदौली: नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस की सकारात्मक शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चंदौली: नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस की सकारात्मक शुरुआत

{ चंदौली से संवाददाता उमेश सिंह की रिपोर्ट }

देश की आज़ादी के बाद से ही इस देश ने कई समस्याओं का सामना किया जिसमे नक्सल भी प्रमुख समस्या रही, नक्सल प्रभावित इलाकों में कई जांबाज सिपाहियों ने अपने प्राण की आहुति दी है लेकिन अब योगी सरकार धीरे धीरे लोगों को मुख्य धारा में ला रही है।

ऐसी ही कुछ पहल यूपी के चंदौली में हुई है जहां पुलिस ने एक सकारात्मक शुरुआत करते हुए नक्सल प्रभावित इलाके में एक नयी शुरुआत की है जिससे अति पिछड़े इलाके में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में तो इन समितियों से मदद मिलेगी साथ ही जान कल्याणकारी योजनाओ को नक्सल प्रभावित इलाके में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में भी काफी मदद मिलेगी।

Special Naxal Operation For Chandauli Naugarh Naxalite affected area

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाला और डीएम नवनीत सिंह चहल की एक सकारात्मक सोच ग्राम सुरक्षा समिति अब मूर्त रूप ले चुकी है, नक्सल प्रभावित इलाके के सभी गावों में ग्राम सुरक्षा समिति बनाई गयी है, नक्सल प्रभावित नौगढ़ और चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गावों में ये सुरक्षा समितियां बनाई गयी है।

नौगढ़ थाने में इन सुरक्षा समितियों के 150 लोगो को डीएम एसपी की अध्यक्षता में टॉर्च, सिटी और साइकिल वितरित की गयी, डीएम ने सुरक्षा समिति के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की इस सुदूर और अतिपिछड़े इलाके में लोगो के विकास में सुरक्षा समिति का अहम् योगदान होगा।

सुरक्षा समिति के लोग जिला प्रशासन के साथ कंधा मिलाकर अतिपिछड़े इलाके के विकास में योगदान करेंगे, डीएम एसपी ने हरी झंडी दिखाकर नौगढ़ थाने से समितियों के लोगो को रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की इन ग्राम सुरक्षा समितियों से थानों को सूचनाएं मिलती रहेंगी, गांव में कोई जरुरत पड़ेगी उसकी भी ये समितियां जानकारी देंगी। ये समिति सुरक्षा में पुलिस की मदद करेंगी साथ ही जो सरकारी योजनाए है इनके माध्यम से हम सुदूर इलाके में पहुंचा पाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...